Thursday, November 26, 2026
राजनीति

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: सपा की 26 सीटों की पेशकश पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- हम भीख नहीं मांग रहे, कमजोर सीटें मंजूर नहीं

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: सपा की 26 सीटों की पेशकश पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- हम भीख नहीं मांग रहे, कमजोर सीटें मंजूर नहीं

​नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है। सपा की ओर से कांग्रेस को 26 सीटों की पेशकश किए जाने की खबरों और गुरुवार को सपा द्वारा अलग से घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) जारी करने के फैसले पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस भीख नहीं मांग रही है और उसे कमजोर सीटें बिल्कुल मंजूर नहीं हैं।

​नई दिल्ली में बातचीत के दौरान मसूद ने सपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन कमजोर सीटों को सपा उन्हें देना चाहती है, उन पर उसे खुद चुनाव लड़ लेना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस केवल उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जहां वह जीत के नतीजे दे सकती है और उसकी जीतने की क्षमता तय करने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस को है, सपा को नहीं।

​107 सीटों की याद दिलाई, कहा- गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं दिख रहा

​इमरान मसूद ने याद दिलाया कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब भी कांग्रेस ने 107 सीटों पर चुनाव लड़ा था और अब मुख्यमंत्री बनने की लड़ाई में उससे कम का कोई अर्थ नहीं है। गठबंधन धर्म पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन का मतलब संयुक्त प्रेस वार्ता और साझा रणनीति होती है, लेकिन यहां जो कुछ हो रहा है, उससे नहीं लगता कि गठबंधन में सब कुछ सही है। उन्होंने आगे की रणनीति पर अंतिम निर्णय राहुल गांधी पर छोड़ते हुए बसपा प्रमुख मायावती के साथ जाने की अटकलों को हवा-हवाई करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *