Friday, November 27, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर अलग-अलग चेतावनी लेबल लगाने का सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, ‘टोटल शुगर’ व ‘सैचुरेटेड फैट’ के आधार पर मानक तय करने को कहा  

पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर अलग-अलग चेतावनी लेबल लगाने का सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, ‘टोटल शुगर’ व ‘सैचुरेटेड फैट’ के आधार पर मानक तय करने को कहा  

​नई दिल्ली। अधिक चीनी, नमक और फैट वाले पैकेटबंद खाद्य पदार्थों के लेबलिंग नियमों को सख्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) को अलग-अलग चेतावनी चिह्न लगाने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने स्पष्ट किया कि जिन उत्पादों में इन तत्वों की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक होगी, उनके पैकेट के सामने लाल रंग के षट्कोण (हेक्सागोन) चिह्न में संबंधित तस्वीर के साथ ‘हाई शुगर’, ‘हाई सॉल्ट’ या ‘हाई फैट’ लिखा जाना चाहिए, ताकि उपभोक्ता खरीद से पहले सेहत से जुड़ी स्पष्ट जानकारी पा सकें।

​पीठ ने निर्देश दिया कि चीनी की मात्रा के लिए ‘टोटल शुगर’ और फैट के लिए ‘सैचुरेटेड फैट’ को आधार माना जाए। कोर्ट ने FSSAI से कहा कि वह वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर इन तत्वों की सीमा की दोबारा समीक्षा करे और सीमा न तो इतनी कम रखे कि हर पैकेट पर चेतावनी आए और न ही इतनी अधिक कि हानिकारक उत्पाद दायरे से बाहर रह जाएं।

​जनहित याचिका पर फैसला, 10 सप्ताह बाद अगली सुनवाई

​यह आदेश पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट ‘3S एंड अवर हेल्थ सोसाइटी’ की जनहित याचिका पर आया है, जिसमें पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर अनिवार्य चेतावनी लेबल लगाने की मांग की गई थी और याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता राजीव शंकर द्विवेदी ने पैरवी की। कोर्ट ने FSSAI को ड्राफ्ट नियम तैयार कर आगे बढ़ने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई 10 सप्ताह बाद तय की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *