Friday, November 27, 2026
Latest:
खेल

दूसरे टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर बनाए 246 रन, टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स नाबाद; आकाश दीप को दो सफलताएं

दूसरे टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर बनाए 246 रन, टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स नाबाद; आकाश दीप को दो सफलताएं

​क्राइस्टचर्च। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 5 विकेट खोकर 246 रन बना लिए हैं। हेगली ओवल में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान टॉम लाथम और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़कर न्यूजीलैंड को मजबूत शुरुआत दिलाई। कॉनवे 79 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए, जबकि लाथम ने 128 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 59 रन बनाए और दूसरे सत्र में आकाश दीप का शिकार बने। इसके बाद अंशुल कंबोज ने हेनरी निकोल्स (16) को पवेलियन भेजा और आकाश दीप ने रचिन रवींद्र को खाता खोले बिना ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया।

​184 के स्कोर पर डेरिल मिचेल (31) के रूप में पांचवां विकेट गिरने के बाद टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक छठे विकेट के लिए 62 रनों की अटूट साझेदारी की। ब्लंडेल 53 रन और फिलिप्स 64 गेंदों में 5 चौकों के साथ 36 रन बनाकर नाबाद हैं।

​गुरनूर बरार का टेस्ट पदार्पण, आकाश दीप सबसे सफल गेंदबाज

​पहले दिन भारत की ओर से आकाश दीप ने 2 विकेट चटकाए, जबकि अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार और वॉशिंगटन सुंदर को एक-एक सफलता मिली। इस मुकाबले के लिए भारत ने एकादश में एक बदलाव करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बरार को शामिल किया, जबकि मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *