Friday, November 27, 2026
Latest:
खेल

2018 दक्षिण अफ्रीका दौरे की स्वतंत्र समीक्षा के लिए फियोना मैकलियोड प्रमुख नियुक्त, छह सप्ताह चलेगी प्रक्रिया; पूरी रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

2018 दक्षिण अफ्रीका दौरे की स्वतंत्र समीक्षा के लिए फियोना मैकलियोड प्रमुख नियुक्त, छह सप्ताह चलेगी प्रक्रिया; पूरी रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

​मेलबर्न। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका टेस्ट दौरे के दौरान हुए विवादित घटनाक्रमों और बॉल-टैम्परिंग मामले की जांच के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता फियोना मैकलियोड एओ एससी को स्वतंत्र समीक्षा पैनल का प्रमुख नियुक्त किया है। लगभग छह सप्ताह चलने वाली इस समीक्षा के बाद रिपोर्ट और सिफारिशें पूरी तरह सार्वजनिक की जाएंगी। आठ साल बाद उस्मान ख्वाजा की किताब “सब्र” में किए गए दावों के बाद सैंडपेपरगेट विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है, जिसमें दावा किया गया था कि पूरी टीम को बॉल-टैम्परिंग की कोशिशों की जानकारी थी।

​मैकलियोड, जिन्हें जटिल जांचों का तीन दशक से अधिक का अनुभव है, दौरे और बाद की जांच से जुड़े लोगों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया की निगरानी करेंगी। इस फोरम में 2018 दौरे के खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ, तत्कालीन सीए अधिकारियों और बोर्ड सदस्यों को स्वैच्छिक रूप से अपनी बात रखने के लिए आमंत्रित किया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्पष्ट किया है कि साझा की गई जानकारी के आधार पर किसी प्रकार की पूर्वव्यापी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

​30 दिनों में औपचारिक जवाब देगा सीए बोर्ड

​सीए के चेयरमैन डेविड बून ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य संबंधित लोगों को बिना किसी सजा के डर के सुरक्षित माहौल में अपनी बात रखने का अवसर देना है और इसका मकसद फिर से दोषी ठहराना नहीं है। पैनल के निष्कर्ष सौंपे जाने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड के पास सिफारिशों और प्रस्तावित कार्रवाई पर अपना औपचारिक जवाब प्रकाशित करने के लिए 30 दिन का समय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *