केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को दी मंजूरी, लोकसभा व विधानसभा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव
केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को दी मंजूरी, लोकसभा व विधानसभा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी है। शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई, जिसके तहत लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है। इससे पहले अप्रैल में सरकार ने ये विधेयक पारित कराने का प्रयास किया था, लेकिन आवश्यक दो-तिहाई बहुमत न मिल पाने के कारण ये पारित नहीं हो सके थे।
सियासी प्रतिक्रियाएं: विरोध और शर्तों के साथ समर्थन के संकेत
प्रस्तावित विधेयक को लेकर दलों के रुख पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध किया है और कांग्रेस ने इसे संविधान पर हमला करार दिया है, वहीं डीएमके व बीआरएस ने कुछ शर्तों के साथ समर्थन देने के संकेत दिए हैं। बदले हुए राजनीतिक समीकरणों के बीच सरकार को उम्मीद है कि विपक्षी दलों के सहयोग से वह संविधान संशोधन के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लेगी।

