Thursday, November 26, 2026
राजनीति

एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार डिहाइड्रेशन के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर; पहले भी नवंबर में हुए थे दाखिल  

एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार डिहाइड्रेशन के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर; पहले भी नवंबर में हुए थे दाखिल  

​मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को गुरुवार को डिहाइड्रेशन की शिकायत के चलते दक्षिण मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि शुरुआती तौर पर डिहाइड्रेशन लग रहा है और 85 वर्षीय पवार को यात्रा कम करने व आराम करने की जरूरत है, लेकिन वे काम के प्रति अत्यधिक समर्पित हैं। जानकारी मिलते ही सुप्रिया सुले नरीमन पॉइंट स्थित पार्टी कार्यालय में चल रही बैठक बीच में छोड़कर अस्पताल पहुंचीं।

​रोहित पवार ने भी ‘एक्स’ पोस्ट के माध्यम से बताया कि शरद पवार की हालत फिलहाल स्थिर और ठीक है। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार अगले दो दिनों तक उन्हें आवश्यक उपचार दिया जाएगा और चिंता की कोई बात नहीं है।

​नवंबर की शुरुआत में भी अस्पताल में रहे थे दाखिल

​इससे पहले 2 नवंबर को शरद पवार को खांसी और सांस लेने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। वहां के प्रमुख कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. परवेज के. ग्रांट ने बताया था कि उन्हें सामान्य जांच और निगरानी के लिए दाखिल किया गया था। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भी श्वसन व सीने के संक्रमण के उपचार के लिए भर्ती किया गया था और 7 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *