Thursday, November 26, 2026
खेल

भारतीय क्रिकेटर बाबा अपराजित ने लिया क्रिकेट से संन्यास, 15 साल के घरेलू करियर के बाद कोचिंग में रख सकते हैं कदम

भारतीय क्रिकेटर बाबा अपराजित ने लिया क्रिकेट से संन्यास, 15 साल के घरेलू करियर के बाद कोचिंग में रख सकते हैं कदम

​नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर बाबा अपराजित ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। करीब 32 वर्षीय अपराजित ने 2011 में अपने करियर की शुरुआत की थी और घरेलू क्रिकेट में लंबा समय बिताया, हालांकि वे सीनियर भारतीय टीम के लिए कभी नहीं खेल पाए। उन्होंने 102 प्रथम श्रेणी मैचों में 39.68 की औसत से 5,199 रन बनाए, जिनमें 12 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 114 लिस्ट ए मैचों में उनके नाम 4,278 रन (8 शतक और 30 अर्धशतक) तथा 63 टी20 मैचों में 1,147 रन (4 अर्धशतक) दर्ज हैं।

​तमिलनाडु और 2024 के बाद केरल के लिए खेलने वाले अपराजित आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स व राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के स्क्वॉड का हिस्सा रहे, लेकिन उन्हें मैच खेलने का अवसर नहीं मिला। वे 2012 की अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे थे, जहां उन्होंने 171 रन बनाने के साथ 5 विकेट भी लिए थे।

​कोचिंग में आजमा सकते हैं हाथ

​बाबा अपराजित ने अपने बयान में कोचिंग को अपना शौक बताया है। ऐसे में उनके लंबे घरेलू अनुभव को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि वे जल्द ही किसी टीम के साथ जुड़कर कोचिंग की नई पारी शुरू कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *