Thursday, November 26, 2026
राजनीति

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: जनसत्ता दल ने जारी की तीन प्रत्याशियों की पहली सूची, कुंडा से लड़ेंगे राजा भैया  

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: जनसत्ता दल ने जारी की तीन प्रत्याशियों की पहली सूची, कुंडा से लड़ेंगे राजा भैया  

​लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने गुरुवार को तीन विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने प्रतापगढ़ जिले की कुंडा (246) सीट से अध्यक्ष व विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ को उम्मीदवार बनाया है। सूची के अनुसार, बाबागंज (245) सीट से मौजूदा विधायक विनोद सरोज और विश्वनाथगंज (247) सीट से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

​राजा भैया ने 30 नवंबर 2018 को निर्दलीय विधायक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लखनऊ में जनसत्ता दल की औपचारिक शुरुआत की थी, जबकि इससे पहले वे लंबे समय तक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ते रहे। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी, जिनमें कुंडा और बाबागंज शामिल थीं।

​सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी

​उधर, उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर खींचतान तेज है। सपा पहले ही पांच विधानसभा सीटों—सहारनपुर की दो तथा शामली, अमरोहा और ललितपुर की एक-एक सीट—पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, जिससे गठबंधन की साझा रणनीति को लेकर राजनीतिक चर्चाएं बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *