Thursday, November 26, 2026
राष्ट्रीय

पंजाब में पराली जलाने के 7,159 मामले दर्ज, सवा करोड़ का जुर्माना और 2,188 एफआईआर; फिरोजपुर शीर्ष पर

पंजाब में पराली जलाने के 7,159 मामले दर्ज, सवा करोड़ का जुर्माना और 2,188 एफआईआर; फिरोजपुर शीर्ष पर

​चंडीगढ़। पंजाब में धान की कटाई के बाद प्रशासन और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) की सख्ती के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं सामने आई हैं। पीपीसीबी द्वारा 25 नवंबर तक जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 32.87096 लाख हेक्टेयर धान क्षेत्र में से 99.84 प्रतिशत की कटाई पूरी हो चुकी है और इस दौरान पराली जलाने के कुल 7,159 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 6,924 स्थानों का फील्ड निरीक्षण किया गया, जिसमें 2,780 स्थानों पर फसल अवशेष जलाने की पुष्टि हुई है।

​कार्रवाई के तहत राज्य भर में 2,484 किसानों पर कुल 1 करोड़ 24 लाख 95 हजार रुपये का पर्यावरणीय मुआवजा निर्धारित किया गया है, जिसमें से 45 लाख 20 हजार रुपये की वसूली की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 223 के तहत 2,188 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 2,295 किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है। वहीं, 41 मामलों में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है, हालांकि किसी अधिकारी के निलंबन या चालान का आंकड़ा शून्य रहा है।

​फिरोजपुर सबसे आगे, पटियाला में 265 एफआईआर दर्ज

​जिलेवार आंकड़ों के मुताबिक, फिरोजपुर में सर्वाधिक 918 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज हुई हैं। इसके बाद संगरूर में 810, तरनतारन में 711, बठिंडा में 650 और मोगा में 417 मामले सामने आए हैं। पटियाला जिले में दर्ज 445 मामलों में से 267 की पुष्टि हुई है, जहां 234 किसानों पर 11 लाख 65 हजार रुपये का जुर्माना (5.10 लाख वसूली), 265 एफआईआर, 214 रेड एंट्री और 689 चेतावनी नोटिस जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *