Saturday, November 28, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

 सीजेपी नेताओं पर बड़ा शिकंजा: सौरव दास के बाद अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका के खिलाफ भी लुक आउट सर्कुलर जारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब  

सीजेपी नेताओं पर बड़ा शिकंजा: सौरव दास के बाद अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका के खिलाफ भी लुक आउट सर्कुलर जारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब  

​नई दिल्ली/मुंबई। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। सौरव दास के बाद अब अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका के खिलाफ भी ‘लुक आउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी किया गया है, जिससे इन नेताओं के विदेश जाने पर रोक लग गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, ये सर्कुलर 2 अक्टूबर को मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन करने के मामले में दर्ज एफआईआर के तहत जारी किए गए हैं, क्योंकि पुलिस को आशंका थी कि ये नेता देश छोड़कर जा सकते हैं।

​गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सौरव दास की याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने बताया कि मुंबई पुलिस के अनुरोध पर 22-23 नवंबर की रात को उनके खिलाफ एलओसी जारी किया गया था। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) चेतन शर्मा ने अदालत को बताया कि पासपोर्ट में पाई गई कमियों का असर सौरव दास की भारतीय नागरिकता पर भी पड़ सकता है। वहीं, दास के वकील ने दलील दी कि 23 नवंबर को लंदन जाते समय दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने के दौरान उन्हें एलओसी की सूचना या आदेश नहीं दिया गया। हाईकोर्ट ने केंद्र से जवाब तलब करते हुए अगली सुनवाई 9 दिसंबर तय की है।

​शिवाजी पार्क प्रदर्शन पर दर्ज एफआईआर और पासपोर्ट नोटिस

​मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कथित अनियमितताओं को लेकर सीजेपी ने 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में प्रदर्शन किया था, जिसकी पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद 3 अक्टूबर को बीएनएस की धारा 189 व 223 और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट के तहत सौरव दास, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सात अन्य नेताओं तथा 400 से अधिक समर्थकों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह मामला नीट पेपर लीक के उन मामलों से अलग है, जिन्हें वापस लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था। उधर, विदेश मंत्रालय ने बताया कि जन्मस्थान की कथित विसंगति को लेकर चेन्नई क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने सौरव दास को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *