15 साल बाद स्क्रीन पर साथ दिखे शाहरुख खान और करीना कपूर खान, आगामी फिल्म ‘किंग’ का गाना ‘डैडी कूल (किंग वर्जन)’ रिलीज
15 साल बाद स्क्रीन पर साथ दिखे शाहरुख खान और करीना कपूर खान, आगामी फिल्म ‘किंग’ का गाना ‘डैडी कूल (किंग वर्जन)’ रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और करीना कपूर खान 15 वर्ष बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने जा रहे हैं। दोनों कलाकारों की आगामी फिल्म ‘किंग’ का दूसरा गाना ‘डैडी कूल (किंग वर्जन)’ शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है। वर्ष 2011 में आई ‘रा.वन’ के बाद यह दोनों की ऑन-स्क्रीन वापसी है, जिसे लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
मशहूर गाने का नया रूप, 24 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
’डैडी कूल (किंग वर्जन)’ मशहूर म्यूजिक ग्रुप बोनी एम. के लोकप्रिय गीत का नया संस्करण है, जिसे सचिन-जिगर ने कंपोज किया है और अरिजीत सिंह व शिल्पा राव ने स्वर दिया है। इसके बोल कुमार ने लिखे हैं और कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की है। इससे पहले फिल्म का पहला गीत ‘तू मिल जाए’ जारी हो चुका है।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी तथा रेड चिलीज एंटरटेनमेंट व मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में शाहरुख खान और करीना कपूर के साथ रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी, बॉबी देओल और सुहाना खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह एक्शन फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

