Thursday, November 26, 2026
मनोरंजन

पाकिस्तानी शो विवाद के बीच दुबई की शादी में साथ थिरके हनी सिंह और आतिफ असलम, अबरार-उल-हक के गानों पर जमाया रंग  

पाकिस्तानी शो विवाद के बीच दुबई की शादी में साथ थिरके हनी सिंह और आतिफ असलम, अबरार-उल-हक के गानों पर जमाया रंग  

​नई दिल्ली। भारत में पाकिस्तानी मनोरंजन कंटेंट पर रोक की मांग को लेकर चल रही बहस के बीच भारतीय रैपर यो यो हनी सिंह और मशहूर पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम दुबई में एक शादी समारोह में एक साथ नजर आए। दोनों कलाकारों ने न केवल समारोह में शिरकत की, बल्कि पाकिस्तानी गायक अबरार-उल-हक के गानों पर साथ में जमकर डांस भी किया।

​यह कार्यक्रम अबिदा चौधरी और बिलाल आसिफ की शादी का था, जिसे होस्ट करने वाले सादिक सलीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मुलाकात के वीडियो और तस्वीरें साझा की हैं। वीडियो में दोनों दिग्गज कलाकारों की मस्ती और एक-दूसरे से गले मिलते हुए झलकियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

​व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद पहुंचे आतिफ, होस्ट ने विवाद पर कसा तंज

​सादिक सलीम ने पोस्ट में बताया कि हनी सिंह अपने चिर-परिचित ऊर्जावान और स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे थे, जबकि आतिफ असलम अपने कॉन्सर्ट की रिहर्सल पूरी करने के तुरंत बाद शादी में शामिल हुए। सादिक ने आतिफ की सादगी और वादा निभाने के जज्बे की सराहना की।

​गौरतलब है कि यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फवाद खान और माहिरा खान अभिनीत पाकिस्तानी वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की नेटफ्लिक्स रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। इस पर तंज कसते हुए होस्ट सादिक सलीम ने लिखा कि एक ओर जहां पाकिस्तानी सीरीज को रोकने के लिए शिकायतें हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर दुबई में संगीत, दोस्ती और खुशियों का जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा मिलन दुबई जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर ही संभव है, जहां कला और संगीत सरहदों की दूरियों से ऊपर नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *