Friday, November 27, 2026
Latest:
मनोरंजन

नागा चैतन्य की माइथोलॉजिकल थ्रिलर ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, 5,000 साल पुरानी अलौकिक शक्ति और वैदिक रहस्यों की दिखी झलक

नागा चैतन्य की माइथोलॉजिकल थ्रिलर ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, 5,000 साल पुरानी अलौकिक शक्ति और वैदिक रहस्यों की दिखी झलक

​नई दिल्ली। अभिनेता नागा चैतन्य की आगामी माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कार्तिक दांडू के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में रहस्य, रोमांच और पौराणिक शक्तियों का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। ट्रेलर की शुरुआत 5,000 साल पुरानी एक रहस्यमयी अलौकिक शक्ति से होती है, जहां खजाने की तलाश में निकला नायक धीरे-धीरे वैदिक ज्ञान और प्राचीन शक्तियों के बड़े रहस्य से जुड़ जाता है। अंत में नायक सृष्टि के धर्म की रक्षा करने वाली दिव्य शक्ति ‘वृषकर्मा’ के रूप में परिवर्तित होता दिखाई देता है।

​नागा चैतन्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ट्रेलर साझा करते हुए प्रशंसकों से देरी के लिए माफी मांगी और फिल्म को बड़े पर्दे पर बेहतरीन साउंड व विजुअल तकनीक के साथ देखने की अपील की। उन्होंने इसे अपने दिल के बेहद करीब और एक खास अनुभव बताया। यह फिल्म 4 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

​दमदार स्टारकास्ट और क्रिएटिव टीम

​सुकुमार द्वारा लिखित इस फिल्म का निर्माण बीवीएसएन प्रसाद और सुकुमार ने श्री वेंकटेश्वर सिने चित्रा एलएलपी व सुकुमार राइटिंग्स के बैनर तले किया है। फिल्म में मीनाक्षी चौधरी मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी, जबकि जयराम ‘प्रोफेसर रंगनाथ’ की भूमिका में हैं। इसके अलावा ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का संगीत अजानेश लोकनाथ ने तैयार किया है, सिनेमैटोग्राफी नील डी कुन्हा की है और एडिटिंग राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नवीन नूली ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *