6 दिन का होगा दीपोत्सव: 2026 में 6 से 11 नवंबर तक मनेगी दीपावली
6 दिन का होगा दीपोत्सव: 2026 में 6 से 11 नवंबर तक मनेगी दीपावली
इस वर्ष तिथियों के विशेष संयोग के कारण दीपावली पर्व पांच नहीं, बल्कि छह दिनों तक मनाया जाएगा। दीपोत्सव की शुरुआत 6 नवंबर को धनतेरस से होगी और समापन 11 नवंबर को भाईदूज के साथ होगा।
पंचांग के अनुसार, 6 नवंबर को धनतेरस पर खरीदारी का शुभ संयोग रहेगा। 7 नवंबर को नरक चतुर्दशी (रूप चौदस) और हनुमान जयंती मनाई जाएगी। दीपावली का मुख्य पर्व 8 नवंबर को मनाया जाएगा, जिसमें प्रदोष काल और स्थिर वृषभ लग्न (शाम 6:04 से रात 8:01 बजे तक) में महालक्ष्मी पूजन होगा।
9 नवंबर को अमावस्या तिथि दोपहर तक रहने के कारण रामा-श्यामा का पर्व मनाया जाएगा, जिसमें लोग एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देंगे। इसके बाद 10 नवंबर को उदयातिथि के आधार पर गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव होगा। अंत में 11 नवंबर को यम द्वितीया (भाईदूज) के साथ छह दिवसीय महापर्व संपन्न होगा।

