उत्तराखंड

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: गंगोत्री हाईवे पर नदी में गिरी इनोवा कार, 4 शव बरामद; केदारताल से 2 और ट्रेकरों के शव मिले

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: गंगोत्री हाईवे पर नदी में गिरी इनोवा कार, 4 शव बरामद; केदारताल से 2 और ट्रेकरों के शव मिले

​उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास (डबरानी की ओर) एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर सीधे उफान मारती नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और 108 एंबुलेंस की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुट गईं। रेस्क्यू टीमों ने अब तक नदी किनारे से चार लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। कार में सवार सभी यात्री गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

​जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर उफनती नदी में जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से अन्य यात्रियों की तलाश के लिए गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नदी का तेज बहाव रेस्क्यू में बड़ी चुनौती बना हुआ है। आपदा प्रबंधन केंद्र और चिकित्सा दल को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि रेस्क्यू किए गए लोगों को तुरंत इलाज दिया जा सके।

​केदारताल से 2 और ट्रेकरों के शव बरामद

​दूसरी ओर, उत्तरकाशी के केदारताल में लापता आठ ट्रेकरों के समूह की तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। टीम ने बर्फ में दबे दो और ट्रेकरों (एक महिला और एक पुरुष) के शव बरामद किए हैं। इससे पहले मंगलवार को भी दो शव मिले थे। अब तक कुल चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें से दोनों मृतक महिलाओं की पहचान लखनऊ निवासी सगी बहनों के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *