उत्तराखंड

उत्तराखंड में राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात: सीएम धामी ने DA में 3% बढ़ोतरी को दी मंजूरी

उत्तराखंड में राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात: सीएम धामी ने DA में 3% बढ़ोतरी को दी मंजूरी

​उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। भत्ते की यह बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होगी।

​केंद्र सरकार द्वारा सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़ाकर 63 प्रतिशत करने के फैसले की तर्ज पर ही राज्य सरकार ने भी यह निर्णय लिया है। इस बढ़ोतरी का लाभ राज्य सरकार के कर्मचारियों के अलावा स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों और यूजीसी वेतनमान के तहत कार्यरत पात्र कार्मिकों को मिलेगा।

​स्वीकृति के अनुसार, 1 जुलाई 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक की 4 महीने की अवधि के बकाए भत्ते का भुगतान कर्मचारियों को एरियर के रूप में नकद (cash) किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *