विराट कोहली ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की 43 रनों की पारी को बताया अपनी सर्वश्रेष्ठ ODI इनिंग्स
विराट कोहली ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की 43 रनों की पारी को बताया अपनी सर्वश्रेष्ठ ODI इनिंग्स
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने 38वें जन्मदिन के अवसर पर 2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 43 रनों की पारी को अपनी सर्वश्रेष्ठ वनडे इनिंग्स चुना है। एजबेस्टन में बारिश से प्रभावित इस 20-20 ओवर के मुकाबले में उन्होंने कठिन परिस्थितियों में 34 गेंदों पर 43 रन बनाकर भारत को 129/7 के स्कोर तक पहुंचाया था। भारत ने यह मुकाबला 5 रनों से जीतकर खिताब अपने नाम किया था।
’स्टार स्पोर्ट्स’ द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में कोहली ने 183 रन (बनाम पाकिस्तान) और 133 रन (बनाम श्रीलंका) जैसी बड़ी पारियों के बजाय इस छोटी लेकिन प्रभावकारी पारी को प्राथमिकता दी। मैच में जब 66 रन पर 5 विकेट गिर चुके थे, तब कोहली ने एक छोर संभाले रखा। इस दौरान उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल के 35 रनों के मुकाबले भी इसी पारी को अपनी पहली पसंद बताया। 38 वर्षीय कोहली मौजूदा समय में केवल वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

