मनोरंजन

भुवन बाम के ‘ढिंढोरा सीजन 2’ का ऐलान, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर

भुवन बाम के ‘ढिंढोरा सीजन 2’ का ऐलान, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर

​लोकप्रिय अभिनेता और कंटेंट क्रिएटर भुवन बाम अपने चर्चित शो ‘ढिंढोरा’ के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहे हैं। ‘ढिंढोरा सीजन 2’ का प्रीमियर 20 नवंबर को केवल नेटफ्लिक्स पर होगा। रोहित राज और भुवन बाम द्वारा निर्मित 8 एपिसोड का यह नया सीजन इस बार दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगा।

​सीजन 2 की कहानी मुख्य रूप से ‘टिटू मामा’ के अपने ससुराल वालों के साथ रिश्ते सुधारने के प्रयासों के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिससे कई मजेदार और हास्यपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिलेंगे। शो में भुवन बाम एक बार फिर टिटू मामा, बबलू जी, जानकी, समीर और बंचो जैसे अपने लोकप्रिय किरदारों में नजर आएंगे। लगभग पांच साल के लंबे इंतजार के बाद लौट रहे इस शो को लेकर भुवन बाम ने कहा कि सीजन 2 पुराने हास्य को और बड़े स्तर पर दर्शकों के सामने लेकर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *