मनोरंजन

पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंचे सनी देओल, ‘मिसिंग यू पापा’ लिखकर हुए भावुक

पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंचे सनी देओल, ‘मिसिंग यू पापा’ लिखकर हुए भावुक

​अभिनेता सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के बेहद करीब रहे हैं और अक्सर उनके प्रति अपना प्यार व सम्मान जाहिर करते आए हैं। हाल ही में सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ पिता धर्मेंद्र की यादों से जुड़ी एक खास जगह पर पहुंचे, जहां कभी दिग्गज अभिनेता अपना खाली समय बिताया करते थे। इस दौरान पिता की याद में सनी देओल बेहद भावुक नजर आए।

​सनी देओल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपने लोनावला स्थित फार्महाउस का एक भावुक वीडियो साझा किया है। वीडियो में सनी अपने बेटे करण देओल के साथ खेतों के बीच खड़े होकर खेती-किसानी के कामों का जायजा लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह इस जगह को अपने पिता का फार्महाउस बताते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। इस पोस्ट को और भावुक बनाने के लिए उन्होंने अपनी फिल्म ‘अपने’ का टाइटल सॉन्ग बैकग्राउंड में लगाया और कैप्शन में लिखा, “मिसिंग यू पापा”।

​महाराष्ट्र में लोनावला और खंडाला की पहाड़ियों के बीच लगभग 100 एकड़ में फैला यह फार्महाउस धर्मेंद्र का सबसे पसंदीदा ठिकाना था। मुंबई की भागदौड़ और फिल्मी चकाचौंध से दूर धर्मेंद्र यहां सुकून के पल बिताते थे और खुद खेती करते थे। गौरतलब है कि बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *