ऑस्ट्रेलिया के पूर्व F1 वर्ल्ड चैंपियन एलन जोन्स का 80 वर्ष की उम्र में निधन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व F1 वर्ल्ड चैंपियन एलन जोन्स का 80 वर्ष की उम्र में निधन
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज फॉर्मूला वन (F1) ड्राइवर और 1980 के वर्ल्ड चैंपियन एलन जोन्स का 5 नवंबर को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे पिछले कुछ समय से बीमार थे और हाल ही में उनमें कैंसर का पता चला था। मोटरस्पोर्ट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी पत्नी अमांडा बटर-डेविस की ओर से बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की।
मेलबर्न में जन्मे एलन जोन्स सर जैक ब्रैभम के बाद F1 ड्राइवर्स वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई थे। उन्होंने अपने करियर में 12 ग्रैंड प्रिक्स जीतकर इतिहास रचा। 1980 में विलियम्स टीम के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के अलावा, उसी साल ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स में मिली उनकी जीत आखिरी मौका था जब किसी ऑस्ट्रेलियाई ने अपने होम ग्राउंड पर यह खिताब जीता था।
जोन्स का नाम जैक ब्रैभम, मार्क वेबर, डेनियल रिकियार्डो और ऑस्कर पियास्त्री जैसे दिग्गजों के साथ एफ1 रेस जीतने वाले चुनिंदा पांच ऑस्ट्रेलियाई ड्राइवरों में शामिल है। ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स कॉर्पोरेशन और दुनिया भर के मोटरस्पोर्ट समुदाय ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ऑस्ट्रेलियाई खेल इतिहास में उनके योगदान को अभूतपूर्व बताया।

