उत्तराखंड

जेनी प्रकरण पर गरमाई राजनीति: जेनी बोलीं- ‘मुझ पर लांछन न लगाएं, जल्द सबूतों के साथ लाऊंगी सच’

जेनी प्रकरण पर गरमाई राजनीति: जेनी बोलीं- ‘मुझ पर लांछन न लगाएं, जल्द सबूतों के साथ लाऊंगी सच’

​उत्तराखंड में ‘जेनी प्रकरण’ को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बीच जारी जुबानी जंग के बीच बुधवार को खुद जेनी सामने आईं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर जेनी ने उनके नाम पर गंदी राजनीति न करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि उनके साथ क्या हुआ किसी ने नहीं पूछा, बल्कि इतने सालों बाद भी उन पर लांछन लगाए जा रहे हैं। जेनी ने एक दिन का वक्त मांगते हुए जल्द ही सभी सबूतों के साथ खुद पूरा सच सामने लाने की बात कही है।

​दूसरी ओर, इस मुद्दे को लेकर राज्य भर में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं। ऋषिकेश के आईडीपीएल में जमीनों के मुद्दे को लेकर धरना दे रहे हरक सिंह रावत को भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए, जिसके बाद दोनों पक्षों में भारी नारेबाजी और धक्का-मुक्की हुई।

​वहीं, मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट में सरकारी जमीन बाबा रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण को लीज पर देने के विरोध में गणेश गोदियाल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर स्थिति पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *