Friday, June 19, 2026
Latest:
उत्तराखंड

चैलूसैण में घूमघाम से मनाया गया नारी शक्ति वंदन समापन समारोह

द्वारीखाल। आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा चैलूसैण में महिला शक्ति वंदन समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें द्वारीखाल मंडल की कई महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में यमकेश्वर विधानसभा संयोजक वसुदेवी, द्वारीखाल ब्लॉक संयोजक रेनू उनियाल, द्वारीखाल ब्लॉक सहसंयोजक शोभा नैथानी आदि पदाधिकारियों का माल्यार्पण स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने टेलीविजन पर शीर्ष नेताओं के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और उसके बाद महिला शक्ति वंदनअधिनियम 2023 पर चर्चा की।

संयोजक रेनू उनियाल ने माननीय प्रधानमंत्री, शीर्ष नेतृत्व और उपस्थित महिलाओं का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *