राजनीति

यूपी चुनाव से पहले लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर नया पोस्टर वार, ’27 में कृष्ण आएंगे’ और ‘अंधकार पर प्रहार’ का नारा

यूपी चुनाव से पहले लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर नया पोस्टर वार, ’27 में कृष्ण आएंगे’ और ‘अंधकार पर प्रहार’ का नारा

​लखनऊ:

​उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी और पोस्टर वॉर तेज हो गया है। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) के दफ्तर के बाहर दीपावली के अवसर पर एक नया और चर्चा का विषय बना पोस्टर लगाया गया है। सपा नेता इंजीनियर हिमांशु द्विवेदी द्वारा लगवाए गए इस पोस्टर में ‘अंधकार पर प्रहार, अखिलेश हैं तैयार’ का नारा दिया गया है।

​इस पोस्टर के जरिए पार्टी ने अलग-अलग पीढ़ियों को साधने की कोशिश की है। पोस्टर पर अंग्रेजी और हिंदी में ‘Three Generations, One Future: Akhilesh’ यानी ‘तीन पीढ़ियां, एक भविष्य: अखिलेश’ लिखा है। इसके साथ ही मिलेनियल्स को पावर, Gen Z को पॉजिटिव और Gen Alpha का एक्शन जैसे संदेशों के जरिए युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया गया है।

​खास बात यह है कि इस सियासी कैंपेन में ’27 में कृष्ण आएंगे’ का नारा भी प्रमुखता से दिया गया है। सपा दफ्तर के बाहर लगे इस बड़े होर्डिंग में एक तरफ अखिलेश यादव और दूसरी तरफ बांसुरी बजाते भगवान कृष्ण की तस्वीर है। इसे हाल ही में दिए गए बयानों पर पलटवार के रूप में देखा जा रहा है। चुनाव से पहले इस तरह के पोस्टरों ने राज्य की राजनीति में पारा और बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *