सूर्यकुमार यादव ने परिवार संग पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्ही बच्ची के भजन ने मोहा मन
सूर्यकुमार यादव ने परिवार संग पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्ही बच्ची के भजन ने मोहा मन
नई दिल्ली:
टी20 विश्व कप 2026 के विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव ने धनतेरस के खास अवसर पर अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बेहद खास मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में पीएम मोदी सूर्यकुमार यादव, उनकी पत्नी देविशा शेट्टी और बच्चों से आत्मीयता से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ आई एक नन्ही बच्ची ने जब भजन सुनाया, तो प्रधानमंत्री मंत्रमुग्ध हो गए। पीएम मोदी ने सूर्या की मई में जन्मी बेटी रिधिमा को भी दुलारा।
प्रधानमंत्री ने एक्स (X) पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “दिवाली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दिवाली का माहौल और भी पवित्र और दिव्य हो गया है।”
उल्लेखनीय है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने इसी साल टी20 विश्व कप 2026 का ऐतिहासिक खिताब जीता था, जो किसी भी मेजबान देश द्वारा अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने का पहला मामला था। हालांकि, विश्व कप के बाद निजी फॉर्म से जूझने के कारण उन्हें अगली सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया था। भारत के पूर्व टी20 कप्तान अब घरेलू क्रिकेट के जरिए वापसी की तैयारी कर रहे हैं और उन्हें आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी तथा विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम का कप्तान बनाया गया है। टी20 में कभी दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज रहे सूर्या ने भारत के लिए 113 मैचों में 3,272 रन बनाए हैं।

