टेक-ऑटो

साइबर ठगी से बचाव: गृह मंत्रालय का बड़ा अलर्ट, कॉल फॉर्वर्डिंग सेटिंग तुरंत चेक करें वरना खाता हो सकता है खाली

साइबर ठगी से बचाव: गृह मंत्रालय का बड़ा अलर्ट, कॉल फॉर्वर्डिंग सेटिंग तुरंत चेक करें वरना खाता हो सकता है खाली

नई दिल्ली, 8 जनवरी 2026: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गृह मंत्रालय के अधीन Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने एक महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है। साइबर ठग अब कॉल फॉर्वर्डिंग फीचर का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिससे बैंकिंग OTP और अलर्ट सीधे उनके फोन पर पहुंच जाते हैं। इससे यूजर्स का बैंक अकाउंट मिनटों में खाली हो सकता है। I4C ने सभी स्मार्टफोन यूजर्स से अपील की है कि तुरंत अपनी फोन सेटिंग्स चेक करें और इस फीचर को डिएक्टिवेट करें।

I4C की हालिया एडवाइजरी के अनुसार, ठग यूजर्स को फिशिंग कॉल या मैसेज के जरिए ट्रिक से कॉल फॉर्वर्डिंग एक्टिव करा लेते हैं। जैसे ही यह फीचर ऑन होता है, बैंक से आने वाली सभी कॉल्स, OTP और मैसेज ठग के नंबर पर फॉरवर्ड हो जाते हैं। यूजर को पता भी नहीं चलता और ठग आसानी से अकाउंट हैक कर पैसे निकाल लेते हैं। यह स्कैम पिछले कुछ महीनों में तेजी से बढ़ा है, और हजारों मामले सामने आ चुके हैं।

तुरंत करें ये बदलाव, फोन हो जाएगा सेफ

I4C ने सलाह दी है कि अगर आपको शक है कि कॉल फॉर्वर्डिंग एक्टिव हो गई है, तो फौरन अपने फोन के डायल पैड पर ##002# डायल करें। इससे सभी तरह की कॉल फॉर्वर्डिंग अपने आप कैंसल हो जाएगी।

डायल करने के बाद स्क्रीन पर मैसेज आएगा – अगर “Not Forwarded” दिखे, तो आपका फोन सुरक्षित है।

अगर कोई नंबर दिखाई दे, तो मतलब फॉर्वर्डिंग ऑन है और तुरंत इसे बंद करें।

इसके अलावा:

फोन की सेटिंग्स में जाकर Call Settings > Call Forwarding ऑप्शन चेक करें और सभी को Disable कर दें।

अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें, OTP किसी से शेयर न करें।

साइबर क्राइम की शिकायत तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर करें।

गृह मंत्रालय ने इस अलर्ट को सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों के जरिए व्यापक रूप से प्रसारित किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि जागरूकता ही इस स्कैम से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। पिछले साल भी इसी तरह की एडवाइजरी जारी हुई थी, लेकिन नए मामलों के बढ़ने पर फिर से अलर्ट जारी करना पड़ा।

साइबर एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना हजारों लोग इस ठगी का शिकार हो रहे हैं। अगर आपका फोन एंड्रॉयड हो या आईफोन, यह फीचर दोनों में मौजूद है। इसलिए आज ही चेक करें और सुरक्षित रहें। साइबर क्राइम से बचने के लिए हमेशा अपडेट रहें और संदिग्ध कॉल्स को इग्नोर करें। यह छोटा सा कदम आपकी मेहनत की कमाई बचा सकता है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *