मनोरंजन

‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में नजर आएंगे तेज प्रताप यादव, वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे होस्टिंग की कमान

‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में नजर आएंगे तेज प्रताप यादव, वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे होस्टिंग की कमान

​’भोजपुरी बवाल’ के बाद बिहार के पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव अब रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। शो में अपनी एंट्री को लेकर उन्होंने अपनी ताकत का दावा करते हुए कहा कि जब लोग उनके संघर्ष में मजे ले रहे थे, तब वे भूल गए थे कि वे बरगद के पेड़ की तरह हैं, जिसकी जड़ें बेहद मजबूत होती हैं।

​टावर में लगाएंगे ‘दरबार’

​शो में अपनी रणनीति के बारे में बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि वे पेंटहाउस पर कब्जा करने के बजाय वहां ‘दरबार’ लगाएंगे और नीचे बेसमेंट में रहने वाले लोगों पर राज करेंगे। उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि पूरा बिहार उनका परिवार है।

​सहवाग करेंगे शो को होस्ट

​इस शो के पहले सीजन को जहां अश्नीर ग्रोवर ने होस्ट किया था, वहीं दूसरे सीजन में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग नए होस्ट के रूप में अपना ओटीटी डेब्यू करेंगे। उनके साथ इस सीजन में स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर चौधरी और करण पटेल जैसे जाने-माने चेहरे भी नजर आएंगे।

​कब और कहां देखें?

​’राइज एंड फॉल सीजन 2′ का प्रीमियर 26 सितंबर को होने जा रहा है, जिसे दर्शक हर दिन दोपहर 12 बजे देख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *