मनोरंजन

क्या सनी कौशल और इजाबेल कैफ कर रहे हैं डेट? सोशल मीडिया पर तेज हुईं चर्चाएं

क्या सनी कौशल और इजाबेल कैफ कर रहे हैं डेट? सोशल मीडिया पर तेज हुईं चर्चाएं

​कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने जिस तरह अपनी शादी तक अपने रिश्ते को दुनिया से छुपाकर रखा था, अब कुछ वैसा ही माहौल उनके भाई-बहनों को लेकर बन रहा है। सोशल मीडिया पर कैटरीना की बहन इजाबेल कैफ और विक्की के भाई सनी कौशल के बीच डेटिंग की चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। दोनों अक्सर कैटरीना-विक्की के घर और आसपास साथ समय बिताते नजर आते हैं, लेकिन हाल ही में उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इन अटकलों को और हवा दे दी है।

​तुर्की की तस्वीरों से मिला हवा

​हाल ही में सनी कौशल और इजाबेल ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। गौर करने वाली बात यह थी कि दोनों ने अलग-अलग एंगल से लगभग एक जैसी तस्वीरें पोस्ट की थीं और दोनों की लोकेशन तुर्की (इस्तांबुल) की थी। हालांकि सनी ने ये तस्वीरें जहां शुक्रवार को शेयर कीं, वहीं इजाबेल इन्हें जुलाई में ही साझा कर चुकी थीं। इसके बावजूद, फैंस ने इन मिलते-जुलते पोस्ट्स को देखकर कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों ने साथ में वेकेशन एंजॉय किया है।

​सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शंस

​इन वायरल पोस्ट्स पर यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं:

​एक यूजर ने कमेंट किया, ‘दीदी तेरा देवर दीवाना।’

​एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कुछ तो खिचड़ी पक रही है, लगता है जल्दी ही एक और नई जोड़ी का ऐलान होने वाला है।’

​एक और फैन ने लिखा, ‘हम आपके हैं कौन… सच होता दिख रहा है।’

​हालांकि, अब तक इजाबेल या सनी कौशल की तरफ से इन डेटिंग की खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

​शरवरी वाघ के साथ जुड़ चुका है नाम

​गौरतलब है कि इससे पहले सनी कौशल का नाम अभिनेत्री शरवरी वाघ के साथ जोड़ा जाता रहा है, जिन्होंने कैटरीना और विक्की की शादी भी अटेंड की थी। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल की शुरुआत में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। दूसरी ओर, हाल ही में कैटरीना कैफ अंबानी परिवार की गणपति पूजा में अपने शानदार लुक को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं।

​क्या आपको लगता है कि यह जोड़ी सच में एक-दूसरे को डेट कर रही है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *