सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के साथ किए ‘चिंचपोकली चा चिंतामणि’ के दर्शन, पंडाल में हुआ भव्य स्वागत
सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के साथ किए ‘चिंचपोकली चा चिंतामणि’ के दर्शन, पंडाल में हुआ भव्य स्वागत
मुंबई में गणेशोत्सव का जश्न जोरों पर है और आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारे भी बप्पा के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ शहर के मशहूर गणपति पंडाल ‘चिंचपोकली चा चिंतामणि’ पहुंचे। भारी भीड़ के बीच पहुंचे इस पिता-बेटे की जोड़ी का मंडल के आयोजकों ने गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया।
ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक में आए नजर
सामने आए वीडियो में सुनील शेट्टी बेज रंग के कुर्ता-पजामा और सनग्लासेस पहने नजर आए, वहीं उनके बेटे अहान ने एम्ब्रॉयडरी वाले सफेद कुर्ते के साथ डेनिम जींस पहनकर अपना फेस्टिव लुक काफी स्टाइलिश रखा। दोनों ने बप्पा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और वहां मौजूद भक्तों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
107वां साल मना रहा है यह ऐतिहासिक मंडल
मुंबई के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित गणेशोत्सव पंडालों में शुमार ‘चिंचपोकली चा चिंतामणि’ की शुरुआत साल 1920 में हुई थी। यह मंडल 2026 में अपना 107वां साल मना रहा है। इस साल इस पंडाल की मूर्ति भगवान वेंकटेश्वर से प्रेरित है, जो यहां आने वाले भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
कलाकारों का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी हाल ही में मल्टी-स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए थे। वहीं अहान शेट्टी ने फिल्म ‘तड़प’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और हाल ही में वे ‘बॉर्डर 2’ में लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत के किरदार में दिखाई दिए थे।
