मनोरंजन

‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में भड़के सलमान खान, बॉडी-शेमिंग और पैपराजी पर फूटा गुस्सा

‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में भड़के सलमान खान, बॉडी-शेमिंग और पैपराजी पर फूटा गुस्सा

​’बिग बॉस 20′ के वीकेंड का वार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट्स के सामने ट्रोलिंग, एज-शेमिंग और बॉडी-शेमिंग जैसे मुद्दों पर जमकर अपनी भड़ास निकालते नजर आ रहे हैं। गुस्से में दिख रहे सलमान ने कहा कि लोग सोशल मीडिया पर किसी को भी उसके वजन, लुक्स, मुस्कान या मां बनने जैसी बातों पर ट्रोल करके अपनी परवरिश का परिचय देते हैं।

​कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग पर छलका दर्द

​सलमान खान ने खुद को बूढ़े कहे जाने पर खुलकर बात करते हुए कहा, ‘हां, मैं 60 साल का हो गया हूं यार।’ इसके साथ ही उन्होंने मां बनने के बाद महिलाओं को ट्रोल किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ना स्वाभाविक है और जब वे वापस फिल्मों में लौटेंगी तो फिर से फिट हो जाएंगी। हालांकि सलमान ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि वे हाल ही में मां बनने के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोल हुई कैटरीना कैफ का बचाव कर रहे थे। गुस्से में सलमान ने अपना कोट उतारकर टोपी भी फेंक दी।

​पैपराजी की हरकतों पर लगाई क्लास

​एपिसोड के दौरान सलमान ने अभिनेत्रियों की पीछे से तस्वीरें लेने वाले पैपराजी की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने हाल ही में सई मांजरेकर, नेहा धूपिया और अपनी भतीजी के साथ हुई ऐसी घटनाओं का जिक्र करते हुए नाराजगी जताई। सलमान ने महिलाओं के सम्मान की बात करते हुए कहा कि जिन्हें ऐसी हरकतें पसंद नहीं हैं, वे इसका खुलकर विरोध करें और ऐसे लोगों को सबक सिखाएं।

​क्या है पूरा मामला?

​कुछ दिन पहले ही कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ अंबानी परिवार की गणपति पूजा में शामिल हुईं थीं। मां बनने के बाद उनके बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद अब सलमान खान का यह कड़ा रुख सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *