Wednesday, July 29, 2026
Latest:
टेक-ऑटो

व्हाट्सएप ला रहा है नया फीचर: अब स्टेटस लगाने के बाद भी 15 मिनट के भीतर बदल सकेंगे कैप्शन

व्हाट्सएप ला रहा है नया फीचर: अब स्टेटस लगाने के बाद भी 15 मिनट के भीतर बदल सकेंगे कैप्शन

​नई दिल्ली:

पॉपुलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अपने एंड्रॉयड यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए एक नए ‘स्टेटस कैप्शन एडिट’ (Status Caption Edit) फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स स्टेटस पोस्ट करने के बाद भी उसके कैप्शन में सुधार या बदलाव कर सकेंगे। इससे टाइपिंग की गलतियां सुधारने के लिए बार-बार स्टेटस डिलीट कर दोबारा अपलोड करने की झंझट से मुक्ति मिलेगी।

​WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह सुविधा व्हाट्सएप एंड्रॉयड बीटा वर्जन (2.26.30.1) पर देखी गई है। यूजर्स को स्टेटस लगाने के बाद 15 मिनट की समय सीमा मिलेगी, जिसके भीतर वे अपना कैप्शन एडिट कर सकेंगे। समय सीमा खत्म होने के बाद कैप्शन में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

​दो आसान तरीकों से एडिट होगा कैप्शन:

यूजर्स को कैप्शन एडिट करने के लिए दो विकल्प मिलेंगे। पहला, अपनी स्टेटस अपडेट्स सूची में जाकर मेन्यू के जरिए सीधे ‘Edit Caption’ चुना जा सकेगा। दूसरा, स्टेटस कैप्शन के पास दिखने वाले पेंसिल (Pencil) आइकन पर टैप करके भी सीधे बदलाव किया जा सकेगा।

​खास बात यह है कि चैट मैसेज की तरह स्टेटस कैप्शन एडिट करने पर उस पर ‘Edited’ का कोई लेबल दिखाई नहीं देगा, यानी अन्य यूजर्स को यह पता नहीं चलेगा कि कैप्शन में बाद में संशोधन किया गया है। फिलहाल यह फीचर गूगल प्ले स्टोर के बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है, जिसे आने वाले हफ्तों में सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किए जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *