पानी के अंदर करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को पहनाई अंगूठी, मॉरिशस में किया बेहद रोमांटिक प्रपोजल
पानी के अंदर करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को पहनाई अंगूठी, मॉरिशस में किया बेहद रोमांटिक प्रपोजल
टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की लव स्टोरी ‘बिग बॉस 15’ से शुरू हुई थी और बीते 4 सालों से फैंस इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मॉरिशस में छुट्टियां मनाने पहुंचे इस कपल का एक व्लॉग सामने आया है, जिसमें करण ने समंदर की गहराइयों में बेहद रोमांटिक अंदाज में तेजस्वी को प्रपोज किया।
अंडरवॉटर स्कूबा डाइविंग के दौरान किया प्रपोज
मॉरिशस वेकेशन के दौरान करण और तेजस्वी ने साथ में स्कूबा डाइविंग का लुत्फ उठाया। इसी बीच पानी के अंदर करण कुंद्रा घुटनों के बल बैठे और तेजस्वी को अंगूठी पहनाई। पानी के भीतर बिना बोले ही दोनों के चेहरों की खुशी और एक्सप्रेशन्स ने इस पल को बेहद खास बना दिया। करण के इस प्रपोजल पर तेजस्वी ने खिलखिलाते हुए ‘हां’ कहा।
फैंस ने बरसाया प्यार, शादी को लेकर पूछे सवाल
जैसे ही कपल ने इस स्पेशल मोमेंट का व्लॉग शेयर किया, फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। फैंस करण के इन एफर्ट्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे सबसे खूबसूरत प्रपोजल्स में से एक बता रहे हैं। वहीं, कमेंट सेक्शन में फैंस ने बधाई देते हुए एक बार फिर दोनों से जल्द से जल्द शादी करने की मांग शुरू कर दी है।
