मनोरंजन

एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए परिवार संग हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए परिवार संग हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

​ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा काफी समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग के सिलसिले में प्रियंका अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ रविवार सुबह हैदराबाद पहुंचीं। हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई प्रियंका अपने कम्फर्टेबल और स्टाइलिश लुक में नजर आईं, जहां पैपराजी ने इस स्टार फैमिली को कैमरे में कैद कर लिया।

​एयरपोर्ट पर दिखा प्रियंका और निक का स्टाइलिश अंदाज

​एयरपोर्ट लुक की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा डार्क ब्राउन कलर के ऑफ-शोल्डर को-ऑर्ड सेट, बेज कैप और सनग्लासेस में बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। वहीं, निक जोनास ऑल-ब्लैक लुक में नजर आए और उन्होंने अपनी बेटी मालती को गोद में ले रखा था। मालती पिंक कलर के नाइटसूट में बेहद क्यूट लग रही थीं।

​फिल्म ‘वाराणसी’ से 8 साल बाद इंडियन सिनेमा में वापसी

​फिल्म ‘वाराणसी’ में प्रियंका चोपड़ा ‘मंदाकिनी’ का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में उनके जन्मदिन पर मेकर्स ने उनका दमदार लुक शेयर किया था। करीब 8 साल के लंबे ब्रेक के बाद प्रियंका इस फिल्म से भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। एसएस राजामौली के निर्देशन और विजयेन्द्र प्रसाद द्वारा लिखित इस फिल्म में प्रियंका के साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। माइथोलॉजी और साइंस-फिक्शन का अनोखा संगम पेश करने वाली यह फिल्म अक्टूबर तक पूरी होने की उम्मीद है और इसे 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *