मनोरंजन

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया का नया शो ‘इंडियन गेम शो’ जल्द Sony TV पर होगा शुरू, पहला प्रोमो जारी

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया का नया शो ‘इंडियन गेम शो’ जल्द Sony TV पर होगा शुरू, पहला प्रोमो जारी

​मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। मेकर्स ने उनके नए एंटरटेनमेंट शो ‘इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष: जहां दोस्तों को फंसाएंगे और आपको हंसाएंगे’ का पहला धमाकेदार प्रोमो जारी कर दिया है। यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा और ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (SonyLIV) पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी प्रीमियर डेट का ऐलान नहीं हुआ है।

​प्रोमो में दिखी ‘LOL फैमिली’ की झलक

​प्रोमो की शुरुआत में भारती और हर्ष अपने व्लॉगिंग अंदाज में फैंस को अपनी चर्चित ‘LOL फैमिली’ से मिलाते हैं। सोशल मीडिया पर प्रोमो सामने आते ही फैंस और टीवी सेलेब्स ने इस पर जमकर प्यार लुटाया है। समर्थ जुरेल, चंदन प्रभाकर और टोनी कक्कड़ के फैंस सहित कई यूजर्स ने कमेंट्स कर शो को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है।

​भारती और हर्ष का वर्कफ्रंट

​इससे पहले भारती सिंह को हाल ही में रियलिटी-कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ होस्ट करते देखा गया था। वहीं हर्ष लिम्बाचिया ‘खतरा खतरा खतरा’ और ‘द खतरा शो’ जैसे कई लोकप्रिय एंटरटेनमेंट शो सफलतापूर्वक होस्ट कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *