विजय की ‘जन नायकन’ को UA सर्टिफिकेट मिला! मद्रास हाईकोर्ट ने CBFC को तुरंत जारी करने का आदेश दिया, रिलीज की राह हुई साफ
विजय की ‘जन नायकन’ को UA सर्टिफिकेट मिला! मद्रास हाईकोर्ट ने CBFC को तुरंत जारी करने का आदेश दिया, रिलीज की राह हुई साफ
थलाइपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ को बड़ा झटका लगने के बाद अब राहत मिली है। मद्रास हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को निर्देश दिया कि फिल्म को U/A (16+) सर्टिफिकेट तुरंत जारी किया जाए। जस्टिस पीटी आशा की बेंच ने CBFC चेयरपर्सन के रिवाइजिंग कमिटी को भेजने के फैसले को रद्द कर दिया और कहा कि यह फैसला गैरकानूनी था।
फिल्म की रिलीज 9 जनवरी को होनी थी, लेकिन CBFC से सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से मेकर्स ने पोस्टपोनमेंट का ऐलान कर दिया था। अब कोर्ट के इस फैसले से नई रिलीज डेट जल्द घोषित होने की उम्मीद है।
कोर्ट का फैसला क्या कहा?
CBFC की एग्जामिनिंग कमिटी ने पहले U/A सर्टिफिकेट देने की सिफारिश की थी, कुछ कट्स के साथ।
मेकर्स ने सभी सुझाए गए बदलाव कर लिए थे, लेकिन एक मेंबर की शिकायत पर चेयरपर्सन ने फिल्म को रिवाइजिंग कमिटी भेज दिया।
कोर्ट ने कहा: चेयरपर्सन का यह फैसला “बिना अधिकार” का था, क्योंकि कमिटी पहले ही UA देने पर सहमत हो चुकी थी।
कोर्ट ने शिकायत को ” आफ्टरथॉट” बताया और CBFC को तुरंत सर्टिफिकेट जारी करने का आदेश दिया।
फिल्म की खासियत:
डायरेक्टर: एच विनोथ
कास्ट: विजय, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियमणी, प्रकाश राज आदि।
यह विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, क्योंकि वो अब पूर्ण रूप से राजनीति में आ रहे हैं (तमिलगा वेट्री कड़गम पार्टी)।
बजट: करीब 500 करोड़ रुपये।
फैंस में खुशी की लहर है – सोशल मीडिया पर #JanaNayagan ट्रेंड कर रहा है। मेकर्स जल्द नई रिलीज डेट अनाउंस करेंगे। विजय के फैंस के लिए यह साल की सबसे बड़ी खबर! क्या आप इंतजार कर रहे हैं?
