Wednesday, June 24, 2026
Latest:
टेक-ऑटो

फ्लिपकार्ट पर 4 जुलाई से शुरू होगी ‘GOAT Sale’, मोटोरोला, गूगल और रियलमी के स्मार्टफोन्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट पर 4 जुलाई से शुरू होगी ‘GOAT Sale’, मोटोरोला, गूगल और रियलमी के स्मार्टफोन्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपनी आगामी ‘GOAT Sale’ की घोषणा कर दी है, जिसकी शुरुआत 4 जुलाई से होने जा रही है। खास बात यह है कि इसी दिन से अमेजन पर भी ‘प्राइम डे सेल’ (Prime Day Sale) शुरू हो रही है। ऐसे में स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वाले यूजर्स के पास दोनों ही बड़े प्लेटफॉर्म्स पर भारी बचत करने का बेहतरीन मौका होगा। फ्लिपकार्ट की इस सेल में मोटोरोला, रियलमी, गूगल और नथिंग जैसे बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर लगभग आधी कीमत तक की छूट दी जा रही है।

​प्लस यूजर्स को मिलेगा 24 घंटे पहले एक्सेस

​फ्लिपकार्ट की इस विशेष ‘GOAT Sale’ में ‘फ्लिपकार्ट प्लस’ और ब्लैक मेंबर्स को आम यूजर्स से 24 घंटे पहले यानी 3 जुलाई से ही अर्ली एक्सेस मिल जाएगा। वहीं, आम ग्राहकों के लिए यह सेल 4 जुलाई से लाइव होगी। इस सेल के दौरान ग्राहकों को आकर्षक एक्सचेंज ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और बड़े बैंक ऑफर्स का लाभ मिलेगा। विशेष रूप से Axis Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

​इन स्मार्टफोन्स पर मिलेंगी सबसे बड़ी डील्स:

​Motorola Edge 70 Fusion: हाल ही में भारतीय बाजार में 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुए मोटोरोला के इस प्रीमियम फोन पर सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में इस फोन को ग्राहक महज 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकेंगे।

​Realme P4 Lite 5G: रियलमी का यह मिड-बजट स्मार्टफोन सेल के दौरान लगभग आधी कीमत पर उपलब्ध होगा। 28,999 रुपये की मूल कीमत वाला यह फोन सेल में मात्र 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगा।

​Google Pixel 10: गूगल का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 79,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट सेल में इस पर सीधे 22,000 रुपये की भारी बचत की जा सकती है, जिसके बाद इसे 57,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर लाया जा सकेगा।

​Oppo K14 5G: ओप्पो के इस 5G फोन पर ग्राहकों को 8,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। 25,999 रुपये की कीमत वाला यह फोन सेल में 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध रहेगा।

​Nothing Phone (4a): नथिंग के इस अनोखे डिजाइन वाले स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 40,999 रुपये है। सेल के दौरान इस पर 6,800 रुपये की छूट दी जा रही है, जिससे ग्राहक इसे 34,199 रुपये में खरीद पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *