मनोरंजन

पवन सिंह की 40वीं बर्थडे पार्टी में हंगामा: बॉडीगार्ड ने करीबी दोस्त विशाल को स्टेज से दिया जोरदार धक्का, वीडियो वायरल!

पवन सिंह की 40वीं बर्थडे पार्टी में हंगामा: बॉडीगार्ड ने करीबी दोस्त विशाल को स्टेज से दिया जोरदार धक्का, वीडियो वायरल!

लखनऊ, 06 जनवरी 2026: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने 5 जनवरी को अपना 40वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, लेकिन पार्टी में अचानक हंगामा हो गया। एक वायरल वीडियो में पवन के बॉडीगार्ड उनके करीबी दोस्त विशाल सिंह को स्टेज से जोरदार धक्का देते दिखे, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पार्टी के माहौल में स्टेज पर विशाल सिंह पवन के पास पहुंचते हैं, तभी बॉडीगार्ड उन्हें धक्का देकर स्टेज से नीचे गिरा देते हैं। विशाल गुस्से में वापस स्टेज पर चढ़ते हैं और बॉडीगार्ड्स से बहस करने लगते हैं। यह नजारा देख हर कोई हैरान रह गया। मामला बढ़ने से पहले मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति संभाल ली।

यह घटना लखनऊ में पवन सिंह के घर पर आयोजित मिडनाइट बर्थडे पार्टी की है, जहां करीबी दोस्त और टीम मेंबर्स मौजूद थे। पार्टी में पवन सिंह की मां ने उन्हें लाखों का गिफ्ट दिया, जबकि कुछ वीडियो में पवन नशे में झूमते नजर आए। इसके अलावा एक महिला (महिमा सिंह) के साथ केक काटते हुए उनका वीडियो भी वायरल हुआ, जिससे तीसरी शादी की अफवाहें उड़ीं।

पवन की अलग हो चुकी पत्नी ज्योति सिंह ने भी पार्टी का वीडियो शेयर कर विश किया, लेकिन फैंस ने इसे जानबूझकर पोस्ट करने का आरोप लगाया। इस विवादित पार्टी के बाद सोशल मीडिया पर #PawanSingh ट्रेंड कर रहा है। फैंस जहां एक तरफ बर्थडे विश कर रहे हैं, वहीं बॉडीगार्ड वाले धक्के पर गुस्सा भी जता रहे हैं।

देखना यह है कि पवन सिंह इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *