खेल

WPL 2027 मिनी ऑक्शन: 15 साल की उमा काश्वी बनीं इतिहास की सबसे युवा खिलाड़ी, दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

WPL 2027 मिनी ऑक्शन: 15 साल की उमा काश्वी बनीं इतिहास की सबसे युवा खिलाड़ी, दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

​कोच्चि: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के लिए बुधवार को कोच्चि में हुए मिनी ऑक्शन में 15 वर्षीय ऑलराउंडर उमा काश्वी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। इसके साथ ही उमा डब्ल्यूपीएल ऑक्शन के इतिहास में बिकने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने डब्ल्यूपीएल 2026 में 16 साल की उम्र में बिकीं दीया यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्हें तब दिल्ली कैपिटल्स ने ही खरीदा था।

​क्रिकेट का सफर और शानदार प्रदर्शन:

कर्नाटक में 9 अप्रैल 2011 को जन्मी उमा ने महज 7 साल की उम्र से ही क्रिकेट अकादमी में दाखिला लेकर इस खेल की बारीकियां सीखनी शुरू कर दी थीं। दाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज और बल्लेबाज उमा ने बीसीसीआई के महिला अंडर-15 टूर्नामेंट में 172 के दमदार औसत से 516 रन बनाकर तहलका मचाया था, जिसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल थे। वह अंडर-15 स्तर पर कर्नाटक की कप्तानी भी संभाल चुकी हैं और फिलहाल कर्नाटक की अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं। अपने करियर में वह अंडर-19 टी20 ट्रॉफी और कर्नाटक महिला लीग का खिताब भी जीत चुकी हैं।

​समायरा राघव को भी मिला मौका:

उमा के अलावा 16 साल की समायरा राघव को भी WPL 2027 के लिए गुजरात जायंट्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा है। मध्यक्रम में आक्रामक बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी करने वाली समायरा ने दिल्ली प्रीमियर लीग में अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *