टेक-ऑटो

ऊनो मिंडा ने लॉन्च किया 10-इंच एक्टिव अंडर-सीट सबवूफर, बिना जगह घेरे मिलेगा दमदार ऑडियो

ऊनो मिंडा ने लॉन्च किया 10-इंच एक्टिव अंडर-सीट सबवूफर, बिना जगह घेरे मिलेगा दमदार ऑडियो

​नई दिल्ली: ऑटोमोटिव सॉल्यूशंस कंपनी ऊनो मिंडा (Uno Minda) ने भारतीय बाजार में कार लवर्स के लिए अपना नया 10-इंच एक्टिव अंडर-सीट सबवूफर लॉन्च कर दिया है। यह सबवूफर 200W RMS पावर के साथ आता है, जिसे कार की फ्रंट पैसेंजर सीट के नीचे आसानी से फिट किया जा सकता है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन कार के बूट स्पेस को बिल्कुल प्रभावित नहीं करता और बेहद कम बजट में कार के ऑडियो सिस्टम को प्रीमियम साउंड क्वालिटी प्रदान करता है।

​कीमत और उपलब्धता:

ऊनो मिंडा के इस नए 10-इंच एक्टिव अंडर-सीट सबवूफर की कीमत ₹13,999 तय की गई है। ग्राहक इसे कंपनी के नजदीकी ऑफलाइन ऑटोमोटिव आउटलेट्स के अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Uno Minda Kart, Amazon और Flipkart से भी खरीद सकते हैं।

​तकनीकी फीचर्स और एक्सेसरीज:

यह सबवूफर 20Hz से 150Hz तक की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स और 90dB से अधिक सिग्नल-टू-नॉइज रेशियो (SNR) के साथ आता है। इसमें 50Hz से 150Hz का एडजस्टेबल लो-पास फिल्टर और 0dB से 12dB तक बेस बूस्ट दिया गया है। साथ ही ड्राइविंग के दौरान बेस को अपने हिसाब से सेट करने के लिए अलग से एक बेस कंट्रोलर भी मिलता है।

​कंपनी के पैकेज में सबवूफर के साथ बेस कंट्रोलर, कनेक्टर वायर, माउंटिंग क्लैंप, यूजर मैनुअल और वारंटी कार्ड शामिल हैं। यह उन कार मालिकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो कार का बूट स्पेस गंवाए बिना और लाखों रुपये खर्च किए बिना गाड़ियों में हाई-क्वालिटी साउंड का आनंद लेना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *