करवा चौथ पर रिलीज हुआ फिल्म ‘रामायण’ का नया गाना ‘जुड़ी जोड़ी’, एआर रहमान के संगीत ने मोहा मन
करवा चौथ पर रिलीज हुआ फिल्म ‘रामायण’ का नया गाना ‘जुड़ी जोड़ी’, एआर रहमान के संगीत ने मोहा मन
मुंबई: करवा चौथ के पावन अवसर पर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का नया गाना ‘जुड़ी जोड़ी’ रिलीज कर दिया गया है। भगवान राम और माता सीता के पवित्र रिश्ते पर आधारित इस गाने में उनके विवाह और प्रेम के अनमोल पलों को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस गाने को वर्ल्ड ऑफ रामायणम और टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में जारी किया गया है।
दिग्गज कलाकारों का संगम:
इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसका संगीत और इसके बोल हैं, जिन्हें लीजेंड्री संगीतकार ए.आर. रहमान और मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास ने मिलकर तैयार किया है। हिंदी संस्करण को अपनी सुरीली आवाज श्रेया घोषाल ने दी है, जबकि अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी अलग-अलग नामचीन गायिकाओं ने इसे गाया है।
फिल्म की रिलीज डेट और स्टार कास्ट:
निदेशक नितेश तिवारी की यह महत्वाकांक्षी फिल्म दो भागों में सिनेमाघरों में आएगी। इसका पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के लिए निर्धारित है। फिल्म में रणबीर और साई पल्लवी के अलावा यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

