राजनीति

‘चलो दिल्ली’ मार्च: राहुल गांधी ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में जुटने की की अपील, व्यापारी संघ की थी स्थगित करने की मांग

‘चलो दिल्ली’ मार्च: राहुल गांधी ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में जुटने की की अपील, व्यापारी संघ की थी स्थगित करने की मांग

​नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले ‘चलो दिल्ली’ मार्च में देशवासियों से भारी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो जारी कर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मार्च लोकतंत्र, संविधान की रक्षा और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ है, जो किसी एक राजनीतिक दल का नहीं बल्कि पूरे देश की आवाज है। हालांकि, इस मार्च से पहले राजधानी के व्यापारी संघ ने पत्र लिखकर राहुल गांधी से इस रैली को स्थगित करने की मांग की थी।

​”यह किसी एक पार्टी का नहीं, देश की आत्मा का मार्च है”

​अपने वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने कहा:

​”चलो दिल्ली रामलीला मार्च, लोकतंत्र को बचाने का, वोट चोरी को रोकने का, संविधान को बचाने का मार्च है। यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं, यह हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च है। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार से तंग आ चुके और लोकतंत्र की रक्षा चाहने वाले सभी लोग इसमें शामिल हों।”

​पुलिस और लाठियों से न डरने की अपील:

​राहुल गांधी ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे पुलिस कार्रवाई या लाठीचार्ज की आशंका से बिल्कुल न घबराएं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में इस मार्च को रोकने के लिए किसी तरह की बल प्रयोग करने की हिम्मत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है, वे संविधान और भारत राष्ट्र की रक्षा के लिए एक साथ मार्च करेंगे।

​छात्र संगठनों से राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठने का आह्वान:

​कांग्रेस नेता ने देश के सभी छात्र संगठनों से भी अपील की कि वे अपनी राजनीतिक संबद्धता को दरकिनार कर इस मार्च का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों को लगता है कि देश की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति और विचारों की आजादी पर हमला हो रहा है, उन्हें इस राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन में जरूर शामिल होना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि वह 1 नवंबर को रामलीला मैदान में जनता से मिलने के लिए उत्सुक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *