‘गब्बर’ की दूसरी पारी: शिखर धवन फरवरी में लेंगे सात फेरे, आयरिश ब्यूटी सोफी शाइन बनेगी दुल्हन, बॉलीवुड-क्रिकेट सितारे बनेंगे मेहमान!
‘गब्बर’ की दूसरी पारी: शिखर धवन फरवरी में लेंगे सात फेरे, आयरिश ब्यूटी सोफी शाइन बनेगी दुल्हन, बॉलीवुड-क्रिकेट सितारे बनेंगे मेहमान!
नई दिल्ली, 06 जनवरी 2026: भारतीय क्रिकेट के ‘गब्बर’ शिखर धवन एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं! पूर्व ओपनर बल्लेबाज अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से फरवरी 2026 के तीसरे हफ्ते में शादी रचाएंगे। यह शिखर की दूसरी शादी होगी, जो दिल्ली-एनसीआर में भव्य लेकिन प्राइवेट सेरेमनी में होगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर खुद शादी की तैयारियों में पूरी तरह सक्रिय हैं। इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग में क्रिकेट और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे मेहमान बनकर आएंगे। विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना जैसे करीबी क्रिकेटरों के साथ-साथ फिल्मी हस्तियां भी शामिल होने की उम्मीद है।
कौन हैं सोफी शाइन?
सोफी आयरलैंड की रहने वाली हैं और अबू धाबी में रहती हैं। वे एक कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं, जो नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट हैं। सोफी शिखर धवन फाउंडेशन की हेड भी हैं। दोनों की मुलाकात दुबई में हुई थी, जहां दोस्ती प्यार में बदल गई। पिछले एक साल से ज्यादा समय से वे साथ रह रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियां बनीं। सोफी की उम्र करीब 35 साल है, जबकि शिखर 40 के हैं।
यह शिखर की दूसरी शादी है। पहले वे मेलबर्न बेस्ड किकबॉक्सर आयशा मुखर्जी से 2012 में शादी की थी, जिनसे उनका बेटा जोरावर है। 2023 में दोनों का तलाक हो गया था। अब सोफी के साथ नई शुरुआत को लेकर शिखर काफी खुश हैं। सूत्रों का कहना है कि यह नई पारी वे शांति और कृतज्ञता के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं।
फैंस के लिए यह खुशखबरी है कि ‘गब्बर’ की जिंदगी में फिर से शहनाई गूंजने वाली है!
