अन्तर्राष्ट्रीय

PM मोदी का शोक संदेश लेकर ढाका पहुंचे जयशंकर: खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान को सौंपी चिट्ठी

PM मोदी का शोक संदेश लेकर ढाका पहुंचे जयशंकर: खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान को सौंपी चिट्ठी

ढाका, 31 दिसंबर 2025: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के निधन पर भारत की ओर से गहरा शोक जताते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर आज ढाका पहुंचे। उन्होंने खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व किया और उनके बेटे एवं बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत शोक पत्र सौंपा।

जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया: “ढाका पहुंचते ही बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष और पूर्व पीएम बेगम खालिदा जिया के पुत्र तारिक रहमान से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत पत्र सौंपा। भारत सरकार और जनता की ओर से गहन शोक संवेदना व्यक्त की।”

उन्होंने आगे कहा कि खालिदा जिया की लोकतंत्र में योगदान को याद करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी दृष्टि और मूल्य भारत-बांग्लादेश साझेदारी को मजबूत बनाएंगे।

खालिदा जिया का निधन और अंतिम संस्कार

80 वर्षीय खालिदा जिया का मंगलवार सुबह ढाका के एवरकेयर अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और तीन बार सत्ता संभाली। उनके निधन पर बांग्लादेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित है। अंतिम संस्कार में लाखों लोग जुटे, राज्य सम्मान के साथ विदाई दी गई।

पीएम मोदी ने मंगलवार को ही शोक जताते हुए कहा था कि खालिदा जिया के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। जयशंकर की यह यात्रा भारत-बांग्लादेश संबंधों में सकारात्मक संदेश देती है, खासकर हाल की चुनौतियों के बीच। नए साल से पहले पड़ोसी देश के दुख में भारत की सहभागिता!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *