मनोरंजन

सैफ अली खान को मिली धमकी: जांच में जीशान अख्तर का नाम, पुलिस जुटी पड़ताल में

सैफ अली खान को मिली धमकी: जांच में जीशान अख्तर का नाम, पुलिस जुटी पड़ताल में

​बॉलीवुड सितारों को धमकी मिलने की घटनाओं के बीच अब अभिनेता सैफ अली खान को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, इस धमकी के पीछे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांछित आरोपी जीशान अख्तर का नाम जुड़ रहा है। मुंबई पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी वाकई जीशान ने दी है या किसी ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है।

​डिजिटल सबूतों की जांच जारी

पुलिस धमकी भरे संदेश या कॉल की सच्चाई और उससे जुड़े डिजिटल सबूतों को खंगाल रही है। फिलहाल सैफ अली खान या उनकी टीम की तरफ से इस घटना को लेकर कोई बयान नहीं आया है।

​पहले भी निशाने पर आए सितारे

इससे पहले भी कई बॉलीवुड कलाकारों को धमकी भरे मैसेज और ऑडियो क्लिप मिल चुके हैं। हाल ही में तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को मिली धमकियों के मामले में मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से वैभव मिश्रा नाम के एक युवक को पकड़ा था।

​एआई आवाज और फिरौती की मांग

जांच में सामने आया था कि आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताकर कलाकारों से पैसे ऐंठने की कोशिश की थी। पुलिस को संदेह था कि उसने एआई (AI) के जरिए आवाज तैयार की और ऑनलाइन नंबर निकालकर धमकी भेजी। तुषार कपूर को भेजे गए एक ऑडियो में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के नाम पर पांच करोड़ रुपये मांगे गए थे, हालांकि वॉयस जांच में वह आवाज उससे मेल नहीं खाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *