मनोरंजन

हॉरर फिल्म ‘स्केरी पिक्चर’ में नजर आएंगी कंगना रनौत, राणा दग्गुबाती करेंगे प्रोड्यूस  

हॉरर फिल्म ‘स्केरी पिक्चर’ में नजर आएंगी कंगना रनौत, राणा दग्गुबाती करेंगे प्रोड्यूस  

​बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों को डराने के लिए तैयार हैं। हाल ही में नई दिल्ली में हैलोवीन के मौके पर आयोजित ‘हॉररकॉन इंडिया 2026’ इवेंट के दौरान साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबाती ने अपनी नई फिल्म ‘स्केरी पिक्चर’ (Scary Picture) का आधिकारिक ऐलान किया। इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

​इस हॉरर फिल्म का निर्माण राणा दग्गुबाती का प्रोडक्शन हाउस करेगा, जबकि इसके निर्देशन की कमान प्रसिद्ध तेलुगु फिल्म निर्माता और अभिनेता रवि बाबू के हाथों में होगी। कई सफल तेलुगु हॉरर फिल्में बनाने वाले रवि बाबू की यह पहली हिंदी फीचर फिल्म होगी। इवेंट में राणा दग्गुबाती ने बताया कि उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से इस फिल्म के शीर्षक की घोषणा की है। कंगना रनौत ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हॉररकॉन का वीडियो शेयर कर इस प्रोजेक्ट में शामिल होने की पुष्टि की है।

​राजनीतिक कामकाज और एक्टिंग करियर के बीच संतुलन बना रहीं कंगना हाल ही में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आई थीं, जो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है। ‘राज: द मिस्ट्री कंटिन्यूज’ और ‘चंद्रमुखी 2’ जैसी फिल्मों के बाद अब लंबे समय बाद कंगना को एक नए हॉरर अवतार में देखना उनके फैंस के लिए काफी रोमांचक होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *