मनोरंजन

जिया शंकर और मंगेतर करण धनक के बीच ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम, साथ में मनाया हैलोवीन

जिया शंकर और मंगेतर करण धनक के बीच ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम, साथ में मनाया हैलोवीन

​’बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस जिया शंकर और उनके मंगेतर करण धनक के बीच अनबन और ब्रेकअप की चल रही अफवाहों पर आखिरकार पूर्णविराम लग गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर जिया द्वारा दिल टूटने और धोखे से जुड़ी पोस्ट शेयर करने और करण को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के बाद फैंस उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे थे।

​हालांकि, जिया ने खुद इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर करण धनक के साथ ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ थीम पर आधारित हैलोवीन कॉस्ट्यूम पहने एक रोमांटिक तस्वीर साझा की। इसके साथ ही, दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर दोबारा फॉलो भी कर लिया है, जिससे उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है।

​अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए 31 अक्टूबर को जिया ने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने लिखा, “मेरी निजी जिंदगी को लेकर हाल ही में लगाए गए कयास, मेरी बताई गई बातों से कहीं आगे निकल गए हैं। कृपया मेरे रिश्ते को लेकर अफवाहें न फैलाएं। कुछ चीजें बेहद निजी होती हैं और मैं चाहूंगी कि सभी इसका सम्मान करें।”

​गौरतलब है कि जिया शंकर ने इसी साल अगस्त में अमेरिकी उद्यमी करण धनक के साथ सगाई की थी और सोशल मीडिया पर अपने प्रपोजल की बेहद खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *