मनोरंजन

जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा: यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित ओलाक और आरव तलवार की मौत, जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे दोनों

जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा: यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित ओलाक और आरव तलवार की मौत, जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे दोनों

​पंजाब के जालंधर में रविवार (1 नवंबर) की तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान प्रसिद्ध गायक यो यो हनी सिंह के भतीजे और ‘स्पीड रिकॉर्ड्स’ के मालिक दिनेश ओलाक के बेटे विदित ओलाक और ‘पैपी स्वीट्स’ के मालिक के बेटे आरव तलवार के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

​यह दुर्घटना तड़के करीब तीन बजे पुलिस लाइन इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुई। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक एक बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे। उनकी तेज रफ्तार फॉक्सवैगन कार सड़क पर खड़ी नगर निगम की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विदित और आरव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त कार में कुल पांच युवक सवार थे, जिनमें से तीन अन्य अपने घर पहले ही उतर चुके थे।

​थाना बारादरी के एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि फ्लाईओवर पर नगर निगम के कर्मचारी सफाई का काम कर रहे थे और कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की गई थी, जिससे यह कार टकराई। परिजनों द्वारा कानूनी कार्रवाई से इनकार करने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को परिवारों को सौंप दिया है।

​हनी सिंह ने जताया गहरा शोक

गायक यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने भतीजे के निधन की पुष्टि करते हुए बेहद भावुक नोट लिखा। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “यह मेरे लिए बहुत बुरा दौर है। अपने भतीजे को खोना दिल तोड़ने वाला है।” इस दुखद घटना के बाद सिंगर ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो भी हटा ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *