राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट ने दी विपक्षी नेताओं को याचिका दाखिल करने की अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने दी विपक्षी नेताओं को याचिका दाखिल करने की अनुमति

​नई दिल्ली:

​सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी समेत 10 विपक्षी नेताओं को व्यक्तिगत रूप से अदालत परिसर में जाकर याचिका दाखिल करने की अनुमति दे दी है। नेता अपने वकीलों के साथ सुप्रीम कोर्ट परिसर के हाई सिक्योरिटी क्षेत्र के बाहर बने फाइलिंग काउंटर पर जाकर सीधे अपनी याचिकाएं जमा कर सकेंगे। सीजेआई सूर्यकांत ने इस व्यवस्था पर अपनी सहमति जताई है।

​नेता चुनाव आयोग की एसआईआर (SIR) प्रक्रिया और फॉर्म-6 में हुए संशोधनों के खिलाफ याचिकाएं दाखिल करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, कुल 8 सांसद मिलकर दो अलग-अलग अर्जियां दाखिल करेंगे। पहली अर्जी मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ होगी, जबकि दूसरी अर्जी आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई के खिलाफ उचित आदेश देने की मांग को लेकर होगी।

​इस बीच, दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है कि राजधानी में वोटर लिस्ट से छूटे 33 लाख मतदाताओं को जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें से अब तक 20 लाख लोगों को जोड़ा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *