शिवसेना (उद्धव गुट) को बड़ा झटका: राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने दिया इस्तीफा
शिवसेना (उद्धव गुट) को बड़ा झटका: राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने दिया इस्तीफा
मुंबई:
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका यह फैसला अचानक नहीं है, बल्कि वे पिछले चार-पांच सालों से पार्टी के लिए निष्ठा से काम करने के बावजूद अंदर ही अंदर घुटन महसूस कर रहे थे।
आनंद दुबे ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वे पार्टी के मंच से अपने हिंदुत्व और सनातन धर्म के आदर्शों को स्वतंत्र रूप से सामने रखने में असमर्थ पा रहे थे। उन्होंने कहा कि वे वीर सावरकर, स्वामी विवेकानंद, छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज के आदर्शों पर चलने वाले कार्यकर्ता हैं, लेकिन पार्टी द्वारा उन्हें जो वैचारिक लाइन दी जा रही थी, वह उन्हें सही नहीं लग रही थी।
पार्टी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि उनके आदर्श शर्जील इमाम, उमर खालिद या ध्रुव राठी नहीं, बल्कि वे लोग हैं जो देश और धर्म के लिए समर्पित हैं, लेकिन इसके बावजूद पार्टी कई मुद्दों पर मौन साधे रही।

