राष्ट्रीय

देश के छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी किया नोटिफिकेशन

देश के छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी किया नोटिफिकेशन

​नई दिल्ली:

​केंद्र सरकार ने देश के छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन द्वारा सोमवार शाम को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत कई राज्यों के राज्यपालों के फेरबदल के साथ नए चेहरों को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​जारी अधिसूचना के अनुसार, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर को केरल का नया राज्यपाल बनाया गया है, जो अब तक सिक्किम के राज्यपाल के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वहीं, केरल के राज्यपाल रहे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को अब तमिलनाडु का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।

​इन नए नियुक्त राज्यपालों में कई अनुभवी राजनीतिक चेहरे शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में लंबा सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक अनुभव प्राप्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *