राजनीति

पीएम मोदी से मिले जयंत चौधरी, यूपी की सियासत के बीच घेवर खिलाकर हुई अहम चर्चा

पीएम मोदी से मिले जयंत चौधरी, यूपी की सियासत के बीच घेवर खिलाकर हुई अहम चर्चा

उत्तर प्रदेश की सियासत में जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को अमीनगर सराय की मशहूर घेवर मिठाई खिलाई और उसकी खासियत भी बताई।

मुलाकात में कौशल विकास और कृषि से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। हालांकि, यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब यूपी में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं, इसलिए इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

अखिलेश यादव के बयान के बाद बढ़ी सियासी गर्मी

दरअसल, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने हाल ही में गठबंधन को लेकर तंज कसते हुए कहा था कि उनकी पार्टी ने कुछ नेताओं को “चवन्नी का रुपया” बनाया, लेकिन वे बाद में सपा छोड़कर चले गए।

जयंत चौधरी ने इस बयान पर बिना नाम लिए सोशल मीडिया पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर सियासत की लड़ाई में सस्ते शब्द बोलने थे तो उनका नाम लेकर बोलते। उन्होंने जाट समाज को निशाना बनाए जाने और राजनीतिक अहंकार पर भी सवाल उठाए।

NDA में शामिल हैं जयंत चौधरी

जयंत चौधरी की पार्टी बाद में बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA में शामिल हो गई थी। फिलहाल जयंत चौधरी केंद्र सरकार में मंत्री हैं।

ऐसे में पीएम मोदी के साथ उनकी यह मुलाकात यूपी की आगामी राजनीतिक तैयारियों और NDA के भीतर RLD की भूमिका के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *